राजस्थान में स्कूल खोलने की तैयारी, आज कैबिनेट में हो सकता है अहम फैसला
Rajasthan Schools Reopen : राजस्थान में जल्द ही स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। बुधवार को होने वाली मीटिंग में इस संबंध में फैसला लेने की भी संभावना जताई जा रही है। राजस्थान में स्कूल खोलने की तैयारी, आज कैबिनेट में हो सकता है अहम फैसला जयपुर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही अब स्कूलों को खोलने को लेकर मंथन चल रहा है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में संकेत दे दिए है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पहले चरण में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर मंथन चल रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से 15 जुलाई से स्कूल को रीओपन करने की संभावनाएं जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल खोलने या नहीं खोलने पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है, हालांकि अब ज्यादा संभावनाएं स्कूल खोलने को लेकर ही है। मार्च से बंद है स्कूल पिछले साल मार्च में कोरोना के कारण स्कूल बंद हुए थे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि स्कूलों में छात्रों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में...